एसपीयू ने जारी किया शैड्यूल, जानें कब होगा बीएड काऊंसलिंग का चौथा राऊंड

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में बीएड कोर्स के लिए चौथे चरण की काऊंसलिंग 6 और 7 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। 570 सीटों के लिए काऊंसलिंग के चौथे राऊंड का शैड्यूल विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया।

आर्ट और कामर्स की 210 सिटों के लिए 6 सितम्बर को काऊंसलिंग होगी। इसमें एससी की 20, एसटी की 31, ओबीसी की 29, सामान्य की 106, ईडब्ल्यूएस की 24 सीटें शामिल हैं।

नॉन मेडिकल की खाली 158 सीटों में एससी की 16, एसटी की 16, ओबीसी की 27, सामान्य की 72, ईडब्ल्यूएस की 18 व अन्य राज्य की 9 सीटें और मेडिकल की खाली 202 सीटों में एससी की 20, एसटी की 14, ओबीसी की 30, सामान्य की 91, ईडब्ल्यूएस की 25, अन्य राज्यों की 22 सीटें शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के रजिस्टार ई. सुनील वर्मा ने बताया कि बीएड में प्रवेश लेने वाले अभ्यार्थी निर्धारित तिथि पर विश्वविद्यालय परिसर में आकर काऊंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...