एसडीएम नूरपुर के रूप में अनिल भारद्वाज ने संभाला कार्यभार

--Advertisement--

Image

योजनाओं को धरातल पर पहुंचाना तथा कार्यों में पारदर्शिता रहेगी प्राथमिकता

नूरपुर, देवांश राजपूत

2017 बैच के एचएएस अधिकारी अनिल भारद्वाज ने आज शुक्रवार को एसडीएम नूरपुर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह तीन वर्ष तक मंडी ज़िला के गोहर में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। वह ज़िला राजस्व अधिकारी, चम्बा, एसडीएम सलूणी तथा डलहौजी में भी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने अपना पदभार ग्रहण करने पर मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों का त्वरित निपटारा एवम उनका स्थाई समाधान सुनिश्चित बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इसके अतिरिक्त सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा कार्यालय के कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखना उनका पहला काम होगा। उन्होंने कहा कि पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की समस्या को सुनना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन तथा नशा तस्करों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन व पुलिस विभाग मिलकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में वन वे ट्रैफिक तथा पार्किंग की समस्या को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भारद्वाज ने कहा कि फोरलेन प्रभावितों को मुआवजा राशि के भुगतान कार्य में और तेजी लाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए उपमंडल के सभी लोगों से अपने-अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाये रखने का भी आह्वान किया है ।

उन्होंने लोगों से कूड़े- कचरे को चिन्हित स्थल पर ही एकत्रित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कोरोना महामारी की रोकथाम की दिशा मे उचित कदम उठाने की बात कही तथा लोगों से अपील की है कि वह कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करें।

भारद्वाज ने उपमंडल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से भी टीम के रूप में सेवा तथा समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया है ताकि लोगों के कार्यों का शीघ्रता से निपटारा सुनिश्चित हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...