एसडीएम ज्वाली के हस्तक्षेप से परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने का मामला सुलझा

--Advertisement--

Image

सीसीटीवी फुटेज देखने पर दोनों पक्षों में हुआ समझौता

ज्वाली- अनिल छांगू

जिला काँगड़ा के ज्वाली उपमंडल के अधीन आने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में 12वी कक्षा के परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने व पेपर से वंचित करने के मामले को सुलझा लिया गया।

परीक्षार्थी की माता रेखा देवी द्वारा इसकी शिकायत एसडीएम ज्वाली के समक्ष की गई थी जिस पर बुधवार को एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षार्थी, उसके परिजनों, स्कूल स्टाफ, एसएमसी कमेटी व पंचायत प्रधान पलौहड़ा रघुवीर भाटिया के समक्ष सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा जिसमें थप्पड़ मारने की घटना कहीं भी नहीं पाई गई।

आखिरकार बाद में शिकायतकर्ता व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट में आपसी समझौता हो गया। परीक्षार्थी के परिजनों ने समझौता में मांग की की उनके बेटे के अगले होने वाले पेपरों में स्टाफ को बदला जाए ताकि बच्चा एग्जाम देते समय सहम न पाए जिस पर स्कूल प्रिंसिपल ने आश्वासन दिया कि उक्त परीक्षार्थी के कमरे में स्टाफ को बदल दिया जाएगा। आखिरकार यह विवाद खत्म हो गया जिससे दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली।

शिकायतकर्ता रेखा देवी, परीक्षार्थी परविंदर कुमार, पलौहड़ा पंचायत प्रधान रघुवीर भाटिया सहित परिजन व स्टाफ ने कार्रवाई पर संतुष्टि जताई।

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह के बोल

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेरे पास शिकायत आई थी जिस पर बुधवार को दोनों पक्षों के सामने सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला गया लेकिन थप्पड़ मारने की घटना कहीं भी नहीं पाई गई। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा अपने अगले पेपर स्कूल आकर दे सकता है।

स्कूल प्रिंसिपल के बोल

स्कूल प्रिंसिपल महेंद्र पठानिया ने कहा कि मेरे पास परीक्षार्थी आया था और कहा था कि मुझे परीक्षा हॉल में नहीं जाने दिया जा रहा है। जिस पर मैं स्वयं परीक्षार्थी को लेकर परीक्षा हॉल में जाने लगा तो परीक्षार्थी हाल में जाने की बजाए बाहर को चला गया। उन्होंने कहा कि अब समझौता हो गया है तथा परीक्षार्थी अपने अगले दोनों पेपर बिना डर के स्कूल में आकर दे सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...