
बिलासपुर- सुभाष चंदेल
जिला बिलासपुर की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल में एसएमसी कमेटी का गठन किया गया बताते चलें कि वीरवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल में एसएमसी कमेटी के गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 56 अभिभावकों ने भाग लिया।
जिसमें प्रधान पद के लिए 3 नाम सामने आए और बाद में एक अभिभावक ने अपना नाम वापस ले लिया लेकिन आम सहमति ना बनने के कारण स्कूल प्रबंधन को वोटिंग के माध्यम से चुनाव करवाना पड़ा और यह चुनाव कार्यवाहक प्रिंसिपल मैडम चंद्रप्रभा की देखरेख में करवाया गया ।
जिसमें मोनिका देवी को 15 मत और केवल कृष्ण को 41 मत प्राप्त हुए और केवल कृष्ण को विजयी घोषित किया गया और 20 सदस्यों का चयन आम सहमति से हुआ।
इस मौके पर नवनिर्वाचित एसएमसी प्रधान केवल कृष्ण चौधरी ने कहा है कि वह स्कूल के विकास के लिए वह स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे और सभी कमेटी के सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और मैं हर वक्त स्कूल में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार रहूंगा।
