विकास खण्ड अधिकारी वीरेंद्र कंवर ने की मुख्यतिथि के रूप में शिरकत, सलाना जलसे में छात्रों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
हारचक्कियां/शाहपुर – अमित शर्मा
सरस्वती राजमन्दिर पब्लिक स्कूल हारचक्कियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। जिसमें विकास खण्ड अधिकारी रैत वीरेन्द्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वालित कर व सरस्वती वंदना के साथ हुई।
इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। स्कूल की छात्रों ने बेटी बचाओ पर एक डांस प्रस्तुत किया। तो वहीं स्कूल के प्रधानाचार्या मीनाक्षी गुलेरिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल के चैयरमैन संजय कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
वहीं मुख्यतिथि वीरेंद्र कंवर ने अपने सम्बोधन में कहा कि अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा देनी चाहिए। मुझको लगता है कि इन सब गुणों में यही स्कूल सबसे अव्वल दर्जे का है।
जिस तरह स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऐसे में लगता है कि शिक्षक और छात्र काफी मेहनत करते हैं और उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन भी किया। शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधि समय-समय पर होते रहना चाहिए। छात्रों को अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित जरूर करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत अति आवश्यक है।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर पंचायत प्रधान मनेई निशा देवी, प्रधान ठेहड़ मनजीत, पंचायत प्रधान परगोड़ हेमराज, पंचायत प्रधान हारचकियाँ तिलक राज, उपप्रधान हरनेरा गोपाल, जोगिंदर सिंह पप्पू, जगदीश चंद, कैप्टन करतार चंद, जोगिंदर सिंह, त्रिलोक सिंह गुलेरिया, बीडीसी डोल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

