हिम खबर डेस्क
भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा ज्वालामुखी में गुरुवार आठ जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमे एजेंट्स के स्पेशल बैच हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
गुरुवार को एलआईसी आफिस बोहन ज्वालामुखी ट्रैफिक लाइट के समीप विकास अधिकारी सुशील कुमार के कार्यालय में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
रोजगार मेले में एलआईसी उपरोक्त विकास अधिकारी सुशील कुमार द्वारा इस स्थान पर एलआईसी अभिकर्ता एजेंट के अलग-अलग विशेष बैच के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रूरल कैरियर एजेंट के रूप में 5000 मासिक स्टाइपन (कमीशन के अलावा ) दिया जाएगा।
स्टाइपेंड के लिए रोजगार मेले में 21 से 35 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष आवेदन कर सकते हैं, जो अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते हैं, जबकि एससी व एसटी वर्ग के लिए यह सीमा 21 से 40 वर्ष होगी।
चयन प्रक्रिया में सेवानिवृत सैनिक/ कर्मचारी/ अधिकारी/ महिला एवं युवा समाजसेवी /जनप्रतिनिधियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। रोजगार मेले में प्रत्येक गांव से न्यूनतम चार लोगों को अभिकर्ता के रूप में चयनित किया जाएगा, वहीं संबंधित पंचायतों को भी युवाओं को स्वरोजगार में स्थापित करने में प्रोत्साहन देने पर पुरस्कृत किया जाएगा।

