एम्बुलेंस की आड़ में हो रहा था नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार

--Advertisement--

एम्बुलेंस की आड़ में हो रहा था नशे का कारोबार, दो गिरफ्तार

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी के सुन्नी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक एम्बुलेंस के माध्यम से चिट्टा (हेरोइन) बेच रहे दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई की शुरुआत एक स्थानीय नागरिक राजेश पुत्र किशोरी लाल निवासी बसंतपुर की सतर्कता से हुई। दरअसल राजेश को सूचना मिली थी कि कुछ युवक एम्बुलेंस  (HP 07F-1670) के जरिये इलाके में चिट्टा बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने अन्य स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संदिग्ध एम्बुलेंस को बसंतपुर क्षेत्र में रोका।

स्थानीय लोगों द्वारा की गई पूछताछ के दौरान एम्बुलेंस में मौजूद जितेश चौहान नामक युवक ने डैशबोर्ड से चिट्टा निकालकर दिखाया। यह देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस थाना सुन्नी को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तलाशी लेने पर एम्बुलेंस से 2 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेश चौहान (26) निवासी गुमा और दीपांशु चौहान (29) निवासी लोअर फागली, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह एम्बुलेंस एक निजी सोसायटी द्वारा संचालित की जा रही थी। जानकारी अनुसार ये भी सामने आया है कि आरोपी चिट्टा मांग के अनुसार कम मात्रा में साथ रखते थे ताकि पुलिस की नजर में न आएं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह चिट्टा कहां से खरीदा जा रहा था और किन लोगों को बेचा जा रहा था। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं इस नेटवर्क में और लोग तो शामिल नहीं हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...