एमसीए फोर्थ एवम छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ 5 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – डॉक्टर सतीश सूद

विभाग में एक 5 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जयपुर राजस्थान के इस भ्रमण का आरंभ महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ बीएस वत्स, 50 विद्यार्थियों को कॉलेज गेट से रवाना कर किया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में एमसीए फोर्थ एवम छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इंडस्ट्रियल विजिट में उन्होंने जेके टायर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज में विजिट किया। जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के रिसर्च सेंटर में विभिन्न एजुकेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया।

आईएफ आईटी के पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर संजय गोयल, डॉ धनंजय देवगन एवं कपिल मधु ने स्टूडेंट्स को टेक्नोलॉजी वर्ड में सरवाइव करने एवं सफल करियर के टिप्स दिए।

इंडस्ट्रियल विजिट के तीसरे दिन भामाशाह टेक्नो हब के इनोवेशन एवं डाटा सेंटर में विजिट किया। इस विजिट के दौरान टेक्नो हब के स्टार्टअप मेंटर इंजीनियर अभिषेक पटोदिया एवं राकेश ने बच्चों को स्टार्ट अप इंडिया आई स्टार्टअप इंडिया इन्नोवेशन इक्वेशन के बारे में एड्रेस किया।

जिसमें बच्चों ने सीखा कि कैसे स्टार्ट अप आइडिया को कैसे इंप्लीमेंट किया जाता है | डाटा सेंटर जहां राजस्थान गवर्नमेंट के डाटा को स्टोर किया जाता है।

दैनिक भास्कर हेड ऑफिस राजस्थान विजिट किया जिसमें विद्यार्थियों ने ही प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को देखा। इसके अलावा जंतर मंतर आमेर फोर्ट जल महल नेशनल म्यूजियम व अन्य हिस्टॉरिकल प्लेसिस को विजिट किया।

इस भ्रमण के दौरान महा विश्वविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर विक्रम एस वत्स डॉक्टर पवन ठाकुर डॉक्टर सतीश सूद डॉक्टर सुशीला पठानिया और विभाग के अन्य अध्यापकों ने विभिन्न गतिविधियों में गूगल मीट के माध्यम से हिस्सा लिया।

विजिट में विद्यार्थियों के साथ विभाग के डॉक्टर सचिन अवस्थी, श्रीमती पुष्पा व 50 विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...