एफआरए ममलों पर चर्चा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक

--Advertisement--

Image

मंडी, 25 जून, नरेश कुमार

 

मंडी जिला में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के विभिन्न मामलों पर चर्चा के लिए उपायुक्त अरंदिम चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।

 

बैठक में समिति ने जिला में विकास परियोजनाओं को लेकर वन अधिकार अधिनियम से जुड़े विभिन्न मामलों को स्वीकृति दी। इस दौरान समिति ने वन भूमि पर निर्माण को लेकर निजी दावों में दावाकर्ताओं के पक्ष भी सुने।

 

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यावरण मित्र विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। परियोजनाओं के कार्यान्वयन में और तेजी लाई जाएगी, ताकि लोगों को समय पर सुविधा मिले।

 

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा और हुकुम सिंह, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी श्रवण मांटा, एसडीएम बल्ह डॉ. आशीष शर्मा, डीएफओ सुरेंद्र कश्यप, डीएफओ सुभाष पराशर, डीएफओ राकेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...