एन के पन्डित बने राहुल प्रियंका सेना कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले और हिमाचल की भाजपा सरकार को हमेशा आईना दिखाने वाले तेज तर्रार नेता एन. के. पन्डित को राहुल प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस पार्टी का हिमाचल प्रदेश से प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया है ! श्री पन्डित की नियुक्ति पिछले कल नई दिल्ली से राहुल प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई जो तुरन्त प्रभाव से लागू मानी जाएगी !

प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एन के पन्डित ने अपनी ताजपोशी के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, शिमला ग्रामीण के विधायक राजा विक्रमादित्य, पूर्व मन्त्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मन्त्री प्रकाश चौधरी, प्रदेश महासचिव कांग्रेस पार्टी चेत राम ठाकुर, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन एन एस यू आई राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस, कांग्रेस सेवा दल, और तमाम बड़े नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूँ मेरी इस ताजपोशी पर मुझे हर कांग्रेस कार्यकर्ता का प्यार व आशीर्बाद मिला है !

उन्होंने कहा की मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनती,और जो कांग्रेस हाईकमान ने जो मेरी प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज की नियुक्ति करके मुझे पर बिश्वास किया है मैं उनकी उमीदों पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करूँगा ! पन्डित की नियुक्ति पर उनके समर्थकों में भारी ख़ुशी की लहर दौड़ गई है !

उनकी ताजपोशी को लेकर उनके समर्थकों मनोज कुमार, रणवीर सिंह, सोनिया, सुनील, चांदनी, प्रिंस, सानिया, रवि दत्त, पारस अरोड़ा, धर्य कपूर, अनमोल शर्मा, राकेश शर्मा, रमेश शर्मा विनोद, पुष्पा, गीतांजलि, और अश्वनी राना, सभी ने उनकी नियुक्ति पर राहुल प्रियंका सेना कांग्रेस पार्टी का आभार प्रकट किया है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...