एनपीएस को लेकर कैबिनेट में हुए महत्वपूर्ण निर्णय, स्‍कूल, जिम और सिनेमाहाल खोलने को भी मिली मंजूरी

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जैसा कि कयास लगाए जा रहे थे कि पेंशन को लेकर कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण लिए जाएंगे वहीं हुआ भी है। कैबिनेट बैठक ने एनपीएस को लेकर 2009 की अधिसूचना को हिमाचल प्रदेश में लागू करने पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण निर्णय यह हुआ कि अब न्यूनतम पेंशन 3500 से बढ़ाकर 9000 कर दी गई है। यह लाभ उन कर्मचारियों को प्राप्त होगा जो कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत हुए है। वहीं प्रदेश में न्यू वेतनमान लागू होने के बाद पेंशनरों को भी वर्ष 2016 से एरियर मिलेगा। यानि कि कैबिनेट में पेंशनरों को भी संशोधित पेंशन देने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि स्कूल खोलने को लेकर अब तक बैइक में चर्चा नहीं हो पाई थी, परंतु स्कूलों को खेलने को लेकर भी बैठक में निर्णय लिया जाना है। इसके साथ ही कैबिनेट के निर्णय के अनुसार प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थी 17 फरवरी से स्कूलों में आएंगे। मंत्रिमंडल का यह फैसला शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों स्कूलों पर लागू होगा।

ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं भी ऑफलाइन ली जाएंगी। कोविड नियमों के तहत कक्षाएं लगाई जाएंगी। 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल पहले ही खोल दिए गए हैं। जिम और सिनेमाहाल खोलने को भी मंजूरी मिली हैं।

हिमाचल प्रदेश में आठ पद अनुबंध आधार पर सब फायर आफिसर के पदों को भरने की मंजूरी भी दी है। कुछ सब फायर आफिस भी खोले जाएंगे। अटल रोहतांग सुरंग के दक्षिण छाेर पर भी सब फायर स्‍टेशन खोलने को अनुमति दी है।

मंत्रिमंडल ने किन्‍नौर के सांगला में जलशक्ति विभाग का उपमंडल खोलने को स्‍वीकृति दी। एक सेक्‍शन कड़छम में खोला जाएगा। इनके लिए चार पद भरने को भी स्‍वीकृति दी है।

मंत्रिमंडल ने 50 एंबुलेंस को खरीदने की मंजूरी भी दे दी है। राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला त्रिलोकीनाथ में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने पर मुहर लगा दी है।

सरदार वल्‍लभ भाई पटेल विश्‍वविद्यालय मंडी भी इसी वर्ष से कार्य करना आरंभ दे देगा। ऊना जिले में एथेनाल बनाने के लिए हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम लिमिटेड के साथ एमओयू के लिए मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कई पदों को भरने पर भी मुहर लगाई है। कई पाठशालाओं को स्‍तरोन्‍नत करने को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...