एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी गैंगस्टर ढेर, दूसरा बदमाश भी मारा गया

--Advertisement--

Image

हिमखबर- डेस्क

राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में दो इनामी बदमाश मारे गए।

बता दें कि मुठभेड़ की इन घटनाओं में मारे गए बदमाशों के नाम राकेश और बिल्लू उर्फ अवनीश बताए जा रहे हैं। दोनों ही बदमाश गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुजाना के निवासी बताए जा रहे हैं।

बतादें कि मुठभेड़ की पहली घटना गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम और दूसरी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई। दरअसल पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मधुबन बापूधाम थाने की पुलिस ने जाल बिछाकर बदमाश राकेश की घेराबंदी कर दी।

जिसके बाद पुलिस से घिरे राकेश ने सरेंडर करने के लिए कहने पर फायर झोंक दिया, पुलिस की जवाबी फायरिंग में राकेश मारा गया। राकेश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, साथ ही कई जघन्य वारदात में वांछित था।

तो वहीं मुठभेड़ की दूसरी घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ की घटना में पुलिस ने बिल्लू उर्फ अवनीश को मार गिराया।

मारा गया बदमाश बिल्लू उर्फ अवनीश अनिल गैंग का सदस्य बताया जाता है। बिल्लू पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...