बिलासपुर – सुभाष चंदेल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में एनएसएस शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने दिन की शुरुआत प्रभातफेरी व व्यायाम से की। समापन समारोह के इस मौके पर रजनीश गुप्ता, मैनेजर ग्रामीण बैंक कोठीपुरा ने मुख्यतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।
प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने मुख्यतिथि को स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार और सोनिका रानी ने एन एस एस के सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों का व्योरा मुख्यतिथि के समक्ष रखा। इसके उपरांत मुख्यतिथि रजनीश गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि एन एस एस सरकार का एक बेहतरीन कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा कि एन एस एस का ये सात दिवसीय कैम्प अपने आप में एक महत्व रखता है। एन एस एस राष्ट्र की युवाशक्ति के विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है।
विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यों में रत रहने से उनमें समाज सेवा या राष्ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है। एन एस एस हमें आपस में प्रेम, मिलजुल कर रहना, देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना , समाज में फैली हुई विभिन्न कुरीतियों को दूर करना आदि सिखाता है ।
उन्होंने कहा कि एन एसस्वयंसेवियों में डिग्निटी ऑफ लेबर” होनी चाहिए । स्वयंसेवी होने के नाते हमें किसी भी काम को करने की कोई भी शर्म नहीं होनी चाहिए। सभी एन एस एस स्वयंसेवी समाज में एक एन एस एस ब्रांड एमबस्टर के रूप में कार्य करें जो कि समाज के लिए एक आइकॉन होंगे ।
उन्होंने सभी बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील भी की। इस से पहले सभी बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर सभी अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित रहे।

