एनएच-21 पर निजी बस ने कार को मारी टक्कर, बीच सड़क पलटी गाड़ी

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे-21 पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले के तहत नेशनल हाईवे-21 पर सुंदरनगर के कनैड में निजी बस ने आल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी।

जिस कारण ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि ऑल्टो सवार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार अल्टो कार सुंदरनगर से कनैड की ओर जा रही थी जैसे ही कार कनैड के समीप पहुंची, तो पीछे से तेज रफ्तार आ रही निजी बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी की कार पलट गईं। बता दें कि गाड़ी में एक पूरा परिवार सवार था गनीमत रही कि कार में सवार एक महिला को मामूली चोट आई हैं और अन्य दो व्यक्ति सुरक्षित हैं। वहीं सुंदरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...