एनएचएम के अधीन अनुबंध व आउटसोर्स के कर्मचारी नहीं होंगे रेगुलर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत हिमाचल प्रदेश स्टेट हेल्थ सोसायटी में कार्यरत अनुबंध व आउटसोर्स कर्मी स्थायी (रेगुलर) नहीं होंगे।

यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने कांगड़ा के विधायक पवन कुमार काजल के सवाल के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि इस समय लगभग 1150 कर्मचारी अनुबंध पर एवं लगभग 1230 आउटसोर्स आधार पर कार्यरत हैं।

इनकी सेवा संबंधी मामलों के समाधान के लिए पिछले महीने आठ फरवरी को एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। मिशन के तहत कार्यरत अनुबंधित कार्यरत कर्मचारियों को कई प्रकार की सुविधा दी जा रही है।

क्या दे रही सुविधाएं

-भारत सरकार द्वारा अनुमोदित मासिक वेतन, जो कि विभाग द्वारा कुछ कार्यक्रमों में कार्यरत कर्मचारियों का वर्ष 2009 से व शेष के लिए 2013 से संशोधित किया गया।

– 10 दिनों का पूरी वेतन पर चिकित्सा अवकाश

-पांच प्रतिशत की दर से वार्षिक वेतन वृद्धि

-तीन व पांच वर्ष का सेवाकाल पूर्ण करने पर 10 प्रतिशत एवं पांच प्रतिशत की अतिरिक्त वेतन बढ़ोतरी

– ईपीएफ नियमों के तहत पात्र कर्मचारियों को ईपीएफ की सुविधा

– महिला कर्मचारियों को प्रसूति सुविधा अधिनियम 1962 के तहत अवकाश की सुविधा

– 28 मार्च 2016 की अधिसूचना का मामला वित्त विभाग से उठाया गया है। इसमें वित्त विभाग ने प्रस्ताव में सहमति न देने पर खेद जताया, क्योंकि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को वेतनमान आदि प्रदान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य समितियों को अनुदान नहीं देती है। इसलिए समितियों को वित्तीय सहायता देने का कोई औचित्य प्रतीत नहीं होता है। अधिकांश सोसायटी केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है जैसे एनएचएम आदि। राज्य सरकार के पास सोसायटी के लिए कोई फंङ्क्षडग नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...