एड्स के प्रति लोगों को जागरुक करना हम सब का कर्तव्य – डॉ. के.एस. अत्री

--Advertisement--

Image

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में रेड रिबन क्लब द्वारा मनाया गया विश्व एड्स दिवस I

कांगड़ा – राजीव जसवाल

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में विश्व एड्स दिवस को रेड रिबन क्लब द्वारा मनाया गया जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्राचार्य डॉ. के.एस. अत्री ने कहा कि विश्व एड्स दिवस हर साल 1 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि एच. आई. वी. संक्रमित लोगों के लिए सपोर्ट दिखाने और एड्स रोगियों को साहस देने के लिए हर वर्ष एड्स दिवस मनाला जाता है। 1988 में विश्व एड्स दिवस को पहले अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्थापित किया गया। विश्व एड्स दिवस को पहली वाह 1987 में मान्यता दी गई थी।

इस दिन को मनाने का उदेश्य राष्ट्रीय और लोकल सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और व्यक्तियों के बीच एड्स और एच. आई. वी. के बारें में जानकारी के आदान-प्रदान को सुविधाजन‌क बनाना है उन्होंने कहा कि 2021 के अंत में लगभग 38.4 मिलियन लोग एच. आई. वी. के साथ जी रहे थे। अंत में डॉ. के.एस. अत्री ने छात्र-छात्रों को कहा कि यह एक गंकीर समस्या है जिसके लिए लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक करना हम सब का कर्तव्य है।

इस अव सर पर रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो अमन वालिया ने कहा कि एच. आई. वी. का संक्रमण शरीर की प्रति रक्षा प्रणाली को टारगेट करके शरीर को कमजोर करता है उन्होंने कहा कि एच. आई. वी. संक्रमण के बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए हर वर्ष 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डॉ. नीरज शर्मा, प्रो. अमरीश घई, डॉ. भगवन दास, प्रो. पवन धीमान, प्रो. सुरेश कुमार, डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, प्रो. लेख राज, श्री जनक राज, श्री मुनीष कुमार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...