एडीएम ने 105 वर्षीय शतायु मतदाता सरदार प्यार सिंह को जन्म दिवस पर किया सम्मानित

--Advertisement--

चम्बा विधानसभा क्षेत्र में वृद्धजन आइकन है सरदार प्यार सिंह-एडीएम

चम्बा, 5 अप्रैल 2024 – भूषण गुरुंग

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने शतायु मतदाता एवं चंबा विधानसभा क्षेत्र के वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह को उनके 105वें जन्मदिन के अवसर पर मोहल्ला जनसाली स्थित उनके घर पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने सरदार प्यार सिंह से वार्तालाप करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके जीवन अनुभव के संबंध में विस्तृत चर्चा की। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने सरदार प्यार सिंह को शाल भेंट कर सम्मानित और उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल की ओर से सम्मान पत्र भी प्रदान किया ।

गौरतलब है कि 105 वर्षीय सरदार प्यार सिंह पूर्व में शिक्षक रहे हैं तथा उन्होंने सेवा काल के दौरान अपने निर्वाचन संबंधी दायित्व का बखूबी निर्वहन करने के अलावा सेवानिवृत्ति के पश्चात निरंतर प्रत्येक चुनाव में मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

इस अवसर पर वृद्धजन आइकन सरदार प्यार सिंह ने जिला के समस्त मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी अरुण शर्मा, नोडल अधिकारी स्वीप व जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान और नोडल अधिकारी चंबा विधानसभा क्षेत्र अविनाश पाल उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...