एटीसी शाहपुर ने रैत विकास खंड में लगाई पत्तल, डोने बायो डिग्रेडेबल सामग्री को लेकर कार्यशाला

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

राजीव गांधी पत्ती प्लेटों और अन्य बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों के अनुसंधान और विकास केंद्र, एटीसी शाहपुर द्वारा एक दिवसीय पत्तल / डोना बनाने वाले समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन एटीसी शाहपुर में किया गया। आज उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र शाहपुर के सौजन्य से विकास खण्ड रैत के सभी सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के साथ एक दिन की इंटरेक्शन मीटिंग की गई।

जिसमे ITI शाहपुर के प्रधानाचार्य चैन सिंह राणा ने सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाओं को आईटीआई शाहपुर में हो रही कौशल विकास प्रशिक्षण के बारे में अवगत करवाया और उपयुक्त प्रौद्योगिक केन्द्र शाहपुर से साइंटिफिक ऑफीसर सुनंदा पठानिया ने लोगों को डोना पत्तल तथा मशीनों के बारे में जागृत किया तथा उपरोक्त कार्यक्रम की शुरुआत केन्द्र के नोडल अधिकारी सुनंदा पठानिया द्वारा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत रीनू जसवाल सीनियर साइंटीफिक असिस्टेंट ने की और सभी का स्वागत किया। सुमन कुमारी DEO ने बाहर से आए सभी लोगों को पंजीकरण किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी द्वारा पत्तल / डोना परियोजना के बारे में समूह के सदस्यों को विस्तार से बताया।

उन्होने बताया की पत्तो से बने हुए पत्तल एवं डोना उत्पादों का पर्यावरण में उचित मुल्य है क्योंकि प्लास्टिक से बने हुए उत्पाद पर्यावरण को हानि पहुंचाते है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समूह के सदस्यों को एटीसी शाहपुर में पत्तल / डोना मशीन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह अपने उत्पादों को विकसित करके लाभ कमा सके।

उन्होंने बताया कि पत्तो से बने पत्तल होने पर्यावरण के लिए लाभकारी है, क्योंकि प्लास्टिक से बने हुए अपाद पर्यावरण की हानि पहुंचाते कि वर्तमान में इस प्रकार की तकनीकी जनकारियां उपलब्ध करना आधिक जरूरी है। इसकी जानकारी सभी को दी गई।

इससे एक तो जीव संपदा का भी संतुलन बना रहता है तथा दूसरा कोई भी वस्तु व्यर्थ नहीं जाती है कि महिला गृह उद्योग या अन्य लघु उद्योगों के लिए यह एक मार्गदर्शन है और महिलाएं अपने लिए इन उत्पादों के माध्यम से रोजगार भी कमा सकती है, केवल महिलाएं नहीं बल्कि जो भी युवा या पुरुष बेरोजगार है, उन्हें इन माध्यमों से भी अपनी आमदन कमाने का साधन मिलता है।

उन्होंने आगे कहा कि हैंडीक्राफ्ट जैसी यह वस्तुएं जिन्हें हस्तशिल्प से बनाया जाता है, सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जनता को अवगत करवाया।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में रैत ब्लॉक से 100 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एटीसी से रीनू जसवाल (SSA), सुमन कुमारी (DEO), आईटीआई प्रिंसिपल चैन सिंह राणा, महिला कांग्रेस सरिता सैनी, रीना पठानिया, पुष्पा देवी उपस्थित तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...