एचपीवी वैक्सीन हमारी बच्चियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी – कविता ठाकुर

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

सिविल अस्पताल शाहपुर सहित, पीएचसी चढ़ी, पीएचसी लपियाना, पीएचसी दरिनी और जेडएच धर्मशाला मे 4 और 5 अप्रैल को सुबह 9:30 से शाम तीन बजे तक 14से 15 वर्षीय किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा।

खंड चिकित्सा अधिकारी डा कविता ठाकुर ने बताया कि यह वैक्सीन महिलाओं में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संक्रमण से बचाव में सहायक है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। डॉ. कविता ठाकुर ने कहा कि यह टीकाकरण महिलाओं में होने वाले गंभीर सर्वाइकल कैंसर को रोकने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से इस प्रकार के कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उनकी टीम घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के महत्व और इसके लाभों के बारे में जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत जानकारी के कारण किशोरियों और उनके अभिभावकों में अनावश्यक शंकाएं उत्पन्न हो रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग लगातार इन भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास कर रहा है। डॉ कविता ठाकुर ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं और उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सीएच शाहपुर, पीएचसी चढ़ी, पीएचसी लपियाना, पीएचसी दरिनी और जेडएच धर्मशाला में सुबह 9:30 से शाम तीन बजे तक लगाई जायेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...