एचपीयू शिमला: बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, 15 केंद्र बनाए

--Advertisement--

Image

आठ सितंबर को परीक्षा की श्रेणीवार मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रवेश को इसके लिए होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागाध्यक्ष अलग से जारी करेंगे।

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए बीएड कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि 21 अगस्त को प्रवेश परीक्षा लेगा। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 15 केंद्र बनाए गए हैं। करीब 14 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

आवेदनकर्ता नौ अगस्त के बाद विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से परीक्षा रोलनंबर डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के लिए तय किए गए शेड्यूल के अनुसार 21 अगस्त को प्रवेश परीक्षा के बाद 31 अगस्त इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

आठ सितंबर को परीक्षा की श्रेणीवार मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रवेश को इसके लिए होने वाली ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागाध्यक्ष अलग से जारी करेंगे। विश्वविद्यालय के अपने शिक्षा विभाग, धर्मशाला के सरकारी बीएड संस्थान के अलावा विवि से संबद्ध 73 निजी बीएड कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश के लिए यह प्रवेश परीक्षा करवाएगा।

इसकी मेरिट और परीक्षा के बाद जारी होने वाली श्रेणीवार मेरिट और काउंसलिंग की प्रक्रिया के आधार पर ही कॉलेजों में सीटें आवंटित की जानी हैं। यह पहली प्रवेश परीक्षा है, जिसका शेड्यूल विवि ने जारी कर दिया है। स्नातक डिग्री कोर्स की सात अगस्त तक पूरी होने वाली फाइनल ईयर की परीक्षा के बाद छात्र बीएड की इस प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर सकेंगे। उन्हें तैयारी को करीब 14 दिन का समय मिलेगा।

परीक्षा के लिए ये बनाए गए हैं केंद्र
बीएड प्रवेश परीक्षा में अपीयर होने वाले करीब 14 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए पूरे प्रदेश भर में फिलहाल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। केंद्रों की संख्या बाद में बढ़ाई भी जा सकती है। ऊना के अंब, बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, नाहन, पालमपुर, रामपुर, शिमला, सुंदरनगर, सोलन में केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इस बार दोगुना आए हैं आवेदन 
बीएड के सरकारी और निजी 75 संस्थानों की 7500 सीटों के लिए करीब 14 हजार छात्र परीक्षा देंगे। कोरोना से बने हालात के बीच बीएड की कुल सीटों के लिए दो गुना ऑनलाइन आवेदन आए हैं। प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा के टेलीफोन नंबर 0177-2830891, 2833588 पर किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...