एचपीयू में एसएफआई का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से धक्कामुक्की

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि कार्यक्रम से पहले हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में आज एक बार फिर से जमकर हंगामा हुआ। छात्र संगठन एसएफआई ने जमकर बवाल किया। इस दौरान छात्रों ने एचपीयू के वीसी प्रोफेसर सिकंदर कुमार का घेराव किया। दरअसल एसएफआई के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में बीजेपी के संगठन मंत्री पवन राणा और एबीवीपी कार्यकर्ता गौरव अत्री और विशाल वर्मा को बुलाए जाने पर आपत्ति जता रहे हैं।

छात्र वीसी की गाड़ी को रोकने की कोशिश कर रहे थे। इस पर जब सुरक्षाकर्मी जब एसएफाई के कार्यकर्ताओं को पीछे हटाने की कोशिश कर रहे थे, उस समय छात्र और सुरक्षाकर्मी आपस में भिड़ गए और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वीसी के घेराव के दौरान सुरक्षाकर्मियों व छात्रों के बीच झड़प भी हुई। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्यअतिथि थे।

एसएफआई के राज्य सचिव अमित ठाकुर ने कहा कि एचपीयू के कार्यक्रम में बीजेपी संगठन मंत्री और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को बुलाना सरासर गलत है। यूनिवर्सिटी संघ का अड्डा बनाने का काम किया जा रहा है। यहां पर विशेष विचारधारा के लिए काम किया जा रहा है।

इस पर एसएफआई इस पर चुप नहीं बैठेगी और आने वाले समय में भी विरोध जारी रहेगा। अमित ठाकुर ने कहा कि वे इस मामले को लेकर वीसी से मिले, लेकिन वे तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट ने वासी की नियुक्ति को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है, लेकिन अब एसएफआई की ओर से डबल बेंच के समक्ष याचिका दायर की जाएगी जिसे एसएफआई कोर्ट में लड़ेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...