एचआरटीसी: पीस मील वर्करों के लिए पॉलिसी अधिसूचित

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने पीस मील वर्करों को अनुबंध में लाने की पॉलिसी अधिसूचित कर दी है। इससे लंबे समय से अपनी मांग को लेकर संघर्षरत पीस मील वर्करों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ एचआरटीसी ने फैसला लिया है कि भविष्य में जॉब रेट आधार पर पीस मील वर्करों को भर्ती नहीं किया जाएगा।

पॉलिसी से संबंधित अधिसूचना एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार की ओर से जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि करीब 20 दिन से ज्यादा 989 पीस मील वर्कर हड़ताल पर रहे थे।  हड़ताल से बिना मरम्मत एक हजार से ज्यादा बसें खड़ी होने के बाद राज्य सरकार ने इन्हें अनुबंध नीति के तहत लाने का फैसला ले लिया था।

रिक्त पदों के हिसाब से पीस मील वर्करों को लाभ दिया जाएगा। पहले चरण में आईटीआई व पांच साल का अनुभव, नान आईटीआई व छह साल के अनुभव वालों को प्राथमिकता मिलेगी। वर्तमान में ऐसे 755 पीस मील वर्कर पात्र हैं। 1 दिसंबर 2021 तक रिक्त 631 पदों पर इन्हें नियुक्तियां दी जाएंगी।

शेष पीस मील वर्करों को 31 मार्च व 30 सितंबर 2022 तक रिक्त होने वाले पदों के अनुसार अनुबंध पर लाया जाएगा। बीते दिनों हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में लिया गया था। अब इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...