एचआरटीसी के 7,000 कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, निर्देश जारी

--Advertisement--

एचआरटीसी में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल हो गई है।  इस संबंध में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार की ओर से सभी मंडलीय व क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल हो गई है। इस फैसले से निगम के करीब 7,000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

इस संबंध में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार की ओर से सभी मंडलीय व क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह फैसला एचआरटीसी निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद लागू किया जा रहा है।

एचआरटीसी प्रबंधन ने मंडलीय व क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों को पेंशन को लेकर सरकार की ओर से जारी एसओपी से अवगत करवाया जाए, ताकि वे पुरानी या नई पेंशन योजना को चुनने के लिए अपने विकल्प का इस्तेमाल कर सके।
सरकार के निर्णय अनुसार कर्मचारियों को 60 दिनों के भीतर पेंशन को लेकर अपना विकल्प देना होगा। साथ ही कर्मचारियों के मासिक एनपीएस कटौती को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...