एक व्यक्ति के द्वारा एक युवती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया।

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

जिला कुल्लू में एक व्यक्ति के द्वारा एक युवती के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर कुल्लू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

वीडियो के आधार पर आरोपी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। गौर रहे कि कुल्लू में सुबह से ही एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति एक युवती को हाथों व लातों से पीट रहा है तथा उसे कपड़े धोने के बारे में कह रहा है।

वही इस वीडियो को कुल्लू शहर के साथ लगते ही इलाके का बताया जा रहा है और व्यक्ति की बोली से भी साफ पता चल रहा है कि यह व्यक्ति कुल्लू क्षेत्र का ही रहने वाला है। इस वीडियो के बारे में कुछ लोगों ने कुल्लू पुलिस को भी अवगत करवाया है। वहीं इस तरह से मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग रखी गई है।

बताया जा रहा है कि यह युवती मानसिक रूप से परेशान है और एक दंपति के द्वारा इसे प्रताड़ित किया जाता है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...