एक और सड़क हादसा, नेरवा में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त…दो की मौत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

चौपाल उपमण्डल में लगातार दूसरी रात एक और सड़क हादसा हुआ है। नेरवा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक स्कॉर्पियो जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये हादसा नेरवा से लगभग 15 किलोमीटर दूर शामठा टिक्करी मार्ग पर पीपलाह नामक स्थान पर हुआ हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो (HP- 08C-0346) में चार लोग सवार थे। इसमें एक स्थानीय व्यक्ति औऱ तीन बिहारी मूल के व्यक्ति थे। दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं दो गम्भीर रूप से जख्मी हैं।

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय प्रताप हंसटा पुत्र रती राम गांव बासरा डाकघर टिक्करी तहसील नेरूवा और बिहारी मूल के तुना राम (41) के रूप में हुई है। घायल हुए दो व्यक्ति बिहारी मूल हैं और इनका सिविल अस्पताल नेरवा में उपचार चल रहा है।

ये सभी बीती रात अपने निवास की ओर जा रहे थे कि चालक द्वारा नियंत्रण खोने से जीप गहरी खाई में लुढ़क गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और हताहतों तथा घायलों को खाई से निकाला।

डीएसपी सुशांत शर्मा के बोल 

चौपाल के डीएसपी सुशांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घायलों का उपचार चल रहा है। इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...