
सिहुन्ता- अनिल संबियाल
जिला चम्बा का एक ऐसा सरकारी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र जहां हर रोज तीन बजे लटक जाते हैं ताले बताते चलें कि जिला चम्बा के उपमण्डल सिहुन्ता की ग्राम पंचायत धुलारा में आयुर्वेदिक स्वाध्याय केन्द्र में तीन बजे ताले लटके पाए गए।
मिडियाकर्मी तब वहां पहुंचे। जब स्थानीय लोगों ने गुप्त तरीके से आर्युर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र के बन्द होने की बात बताई। यह दहला देने वाला सच तब सामने आया जब कुछ मिडियाकर्मी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीन बजे पहुंचे और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र के बन्द दरवाजों को अपने कैमरों में कैद कर लिया |
बता दें कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी तथा फार्मासिस्ट नियमित रूप से यहाँ पर नियुक्त हैं। लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह दोनों कर्मचारी लगभग रोज लंच टाईम के बाद स्वास्थ्य केन्द्र को बन्द करके रफु चक्कर हो जाते हैं। और इलाज के लिए देर सबेर लोगों को छः किलोमीटर दूर सिहुन्ता जाना पड़ता है या प्राइवेट क्लीनिकोंका रुख करना पड़ता है।
इस संदर्भ में जब बीएमओ से दूरभाष पर सम्पर्क किया तो उन्होने कहा कि मैं तो मैडिकल लीव पर हूँ | परन्तु जब डी ओ चम्बा अनिल गर्ग से बात की गई तो उन्होने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो इन दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।
