एंबुलेंस से चरस बरामद, चालक गिरफ्तार, वाहन में कई जगह छिपाकर रखी थीं पुड़ियां

--Advertisement--

लालपानी में एंबुलेंस से चरस बरामद, चालक गिरफ्तार, वाहन में कई जगह छिपाकर रखी थीं पुड़ियां

शिमला – नितिश पठानियां                                                

पुलिस ने राजधानी शिमला में एंबुलेंस चालक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आपात स्थिति में मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होने वाली एंबुलेंस में चरस मिलने से पुलिस भी हैरत में है। शहर में एंबुलेंस में चरस मिलने का यह पहला मामला है।

पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक सदर थाना के तहत खलीनी-टुटीकंडी मार्ग पर लालपानी के पास रात को नाका लगाया था। इस दौरान यहां से गुजरने वाले वाहनों की नियमित रूप से चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान देर रात आईएसबीटी से खलीनी की ओर एक एंबुलेंस आई जिसे दस्तावेजों की जांच के लिए रोका गया।

पुलिस के मांगने पर जब चालक ने दस्तावेज दिए तो उसमें चरस की बदबू आई। इससे पुलिस की टीम को चालक पर शक हुआ और उन्होंने वाहन की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी के डैशबोर्ड समेत जगह-जगह छिपाई गई चरस को बरामद किया।

चरस का वजन करने पर वह करीब 1.55 ग्राम निकली। पुलिस ने चालक दुष्यंत कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चरस तस्करी में इस्तेमाल हो रही एंबुलेंस को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस आगामी जांच में यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि आराेपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था और कहां ले जाने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक यह एंबुलेंस सामाजिक संस्था की ओर से संचालित की जा रही है। यह एंबुलेंस शहर में ही रोगियों को अस्पताल ले जाने का काम करती थी।

एंबुलेंस में चरस बरामद होने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि रोगी वाहनों में कहीं नशा तस्करी का धंधा तो नहीं चल रहा है। इसको लेकर पुलिस की नजर अब शहर में सामाजिक संस्थाओं की ओर से चलाई जा रहे रोगी वाहनों पर भी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मनचाहा वाहन नंबर बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

 डिप्टी सीएम बोले, परिवहन विभाग ने वित्तीय प्रबंधन में...

ओएमएस ट्रायल के बाद शुरू होगी पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल

हिमखबर डेस्क पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर 24 फरवरी को अंतिम...