ऊना ITI में नौकरी का सुनहरा मौका, 24 हजार 550 मासिक वेतन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आई. टी. आई., ऊना में 11 जुलाई को सुजूकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य, आई. टी. आई., ऊना ई. अंशुल भरद्वाज ने बताया कि यह साक्षात्कार में मेकैनिक मोटर व्हीकल, मेकैनिक डीजल, मेकैनिक ट्रैक्टर, मेकेनिस्ट, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, टयूनर, वेल्डर, पेंटर, वायरमैन, शीट मैटल, सीओई (आटोमोबाईल), टूल एंड डाई मेकर, पीपीओ और मेकैनिक इलैक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के लिए होगा, जिसमें 2020 से 2024 के बीच उतीर्ण अभ्यर्थी तथा वर्ष 2025 के अंतिम बैच के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 18-25 वर्ष तथा दसवीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल अधिकारी ई. सतीश कुमार ने बताया कि साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 24 हजार 550 मासिक वेतन, 18 हजार 300 रूपये प्रतिमाह प्रशिक्षुता स्टाइपेंड के साथ रियायती भोजन, आवास, वर्दी, पीपीई और सुरक्षा जूते उपलब्ध करवाये जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...