ऊना में लगातार दूसरे दिन वन्देभारत ट्रैन पर पथराव, पुलिस जांच में जुटी, हाथ खाली

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

देश की राजधानी दिल्ली से हिमाचल को जोडऩे वाले वंदे भारत ट्रेन पर जिला ऊना में लगातार दूसरे दिन पथराव हुआ है। पहले दिन बसाल के समीप ट्रेन पर पथराव हुआ, तो वहीं दूसरी दिन रविवार को अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के पीछे ट्रेन पर पत्थर फैंके गए। सूचना के बाद आरपीएफ सहित रेलवे स्टेशन ऊना की पुलिस चौकी की टीम ने संभावित स्थानों पर जाकर इस बात की जांच की है।

बता दें कि रविवार सुबह नई दिल्ली से चलकर ऊना अंब-अंदौरा आ रही भारत ट्रेन जैसे ही आखिरी स्टेशन पर पहुंचने लगी, तो कुछ किलोमीटर पीछे ही असमाजिक तत्वों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे ट्रेन दो कोच के शीशों को टूट गए।

इससे पहले शनिवार को भी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ था। रेलवे चौकी ऊना के कार्यवाहक प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन पर अंब के नजदीक पथराव की सूचना मिली थी, जिसको लेकर लोगों से पूछताछ की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अब महंगी और दोहरी सर्जरी से मिलेगी राहत, अंडे के छिलकों से जुड़ेंगी टूटी हुई हड्डी; NIT हमीरपुर के छात्रों ने खोजा नया इलाज

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों ने...

शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

शाहपुर - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में...

ब्ल्यू स्टार लिमिटेड में 100 पदों पर भर्ती, 18 अप्रैल को होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क नाहन के निकटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र काला अंब की...