ऊना में देर रात तक चली ठेकों की नीलामी, 17 यूनिट बिके, 89.51 करोड़ में नीलाम, अब सिर्फ पांच यूनिट बचे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

इस बार जिला में शराब ठेकों की नीलामी पूरी तरह से ई-ऑक्शन प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित हुई। यह बोली प्रक्रिया दो मार्च को सुबह नौ बजे से शुरू होकर रात 11 बजे तक रही। अंतिम समय तक बोलीदाताओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

आबकारी विभाग द्वारा शराब के ठेेकों को 22 यूनिटों में आबंटित किया था जिनमें से 17 यूनिट 89,51,90,002 में नीलाम हुए, जबकि इनका रिजर्व प्राइस 86,02,90,001 रुपए निर्धारित किया था।

ई-ऑक्शन के समापन पर इन यूनिटों की कुल बिक्री 89,51,90,002 रुपए में हुई। इससे सरकार को 3,49,00,001 रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।

आबकारी विभाग उपायुक्त विशाल गोरला के बोल 

आबकारी विभाग के उपायुक्त विशाल गोरला का कहना है कि शराब के 17 यूनिटों की ई-ऑक्शन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। इन 17 शराब के यूनिटों का सरकार की तरफ से रिजर्व प्राईज 86,02,90,001 रखा गया था, जो कि 86,02,90,001 रुपए में नीलाम हुए हैं।

पूरे जिला में 137 के करीब शराब के ठेके हैं, जिनको 22 यूनिटों में बांटा गया है। 17 यूनिटों की नीलामी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। बाकी पांच यूनिटों के की नीलामी दोबारा से पांच मार्च को होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...

बीएसएनएल को चाहिए 120 सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी, योग्य उम्मीदवार यहां करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के...