ऊना प्रशासन की पहल : अब घर द्वार पर लगेगी कोविड वैक्सीन

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला प्रशासन ने सराहनीय कदम उठाते हुए कोरोना से बचाव के लिए दूरदराज गांवों में लोगों को घर-द्वार कोरोना वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्कूल, सराय और पंचायत घरों में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा वर्कर और पंचायत प्रतिनिधि शिविर लगाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य खंडों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिले में ग्रामीण स्तर पर टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। अभी तक उप स्वास्थ्य केंद्र में ही वैक्सीन लगाई जा रही है।

बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। कुछ स्थानों पर उप स्वास्थ्य केंद्र दूर होने के चलते लोग वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंच नहीं पा रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने अब दूरदराज गांवों में भी वैक्सीनेशन कैंप लगाने की तैयारी की है।

जिले में ऐसी कई पंचायतें हैं जहां से उप स्वास्थ्य केंद्र दूर हैं। इस समस्या को देखते हुए गांव की पाठशाला, पंचायत घर, सराय आदि के भवनों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। कैंप लगने से कुछ दिन पहले ग्रामीणों को इसकी सूचना दी जाएगी।  वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दूरदराज के गांवों में घर-द्वार वैक्सीनेशन कैंप लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। उपायुक्त, राघव शर्मा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...