ऊना जिला में बड़ा हादसा एक की गई जान

--Advertisement--

Image

ऊना – रजनीश ठाकुर

ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग के पहाड़ी क्षेत्र बनखंडी में हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात होशियारपुर से ऊना की ओर ट्रक जैसे ही बनखंडी में उतराई के पड़ाव पर आया तो अचानक मोड़ पर चालक ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते ट्रक खाई की ओर लगे क्रश बैरियर से टकरा गया।

सड़क पर आ रहे राहगीरों ने हादसे में घायल ट्रक चालक को वाहन से बाहर निकाला और ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा चौकी के प्रभारी रणजीत सिंह ने टीम सहित मौके का मुआयना करने के बाद अस्पताल का रुख किया।

डाॅक्टर ने घायल चालक काे प्राथमिक उपचारके बाद पीजीआई रैफर कर दिया लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अजय कुमार (24) निवासी सिंगलीवाला जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल कुमार ने की है। गौरतलब है कि सड़क किनारे अगर क्रैश बैरियर न लगा होता तो वाहन सीधे खाई में लुढ़क सकता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उड़ान योजना से हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिलेगी रफ्तार, प्रदेश सरकार युद्ध...

शिमला में मांगों को लेकर हल्ला बोलेंगे हजारों आऊटसोर्स कर्मचारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत...

राष्ट्रीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को मिलेगा हवाई किराया व 500 रुपए प्रतिदिन

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रीय अंडर-15 जूनियर ब्वायज व गर्ल्ज बॉक्सिंग प्रतियोगिता...