उफनती सरवरी नदी किनारे टूटी झोंपड़ी में बसेरा, बूढ़ी दादी व 2 पोतों को दुखों ने घेरा

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

उम्र 80 पार की दुनिया के हर रंग आंखों से ओझल..। उसके लिए अपने जीवन के साथ दो मासूम बच्चों को पालना हर पल मुश्किल होता जा रहा है। ऊपर से गरीबी, टूटी-फूटी झोंपड़ी जो बरसात होते ही पानी से भर रही है।

जीवन के ऐसे ही कुछ कठिन दौर से गुजर रही है। सरवरी खड्ड के पास झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाली 84 वर्षीय साहेबा देवी, जिसे अपनी जिंदगी से ज्यादा अपने दो मासूम पोतों 8 वर्षीय अवतार और 10 वर्षीय सूरज की ङ्क्षचता दिन-रात सताती रहती है।

इन दोनों बच्चों की मां इस दुनिया में नहीं है, पिता रोजी-रोटी कमाने के लिए शहरों की खाक छान रहा है। वह कभी चूहे मारने की दवा तो कभी छोटा-मोटा सामान फेरी में बेचकर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ कर रहा है।

ऐसे में 84 वर्षीय बुजुर्ग व दोनों बच्चे लोगों की दया व आश्रय पर पल रहे हैं, लेकिन इस तरह जिंदगी कब तक गुजरेगी। शायद यही ङ्क्षचता साहेबा देवी को अंदर ही अंदर खाए जा रही है।

झोंपड़ी में बरसात का भरा पानी, पड़ोसियों ने दी शरण 

झोंपड़ी की दीवार एक तरफ टूटी हुई, ऐसे में गत देर रात को हुई मूसलाधार बारिश ने उनकी परेशानी को चीखों में बदल दिया। झोंपड़ी की छत एकाएक टपक पड़ी व बारिश का सारा पानी अंदर भर गया।

पड़ोसी पूनम देवी व शम्मी देवी बताती हैं कि देर रात को जब वे सो रही थीं तो दोनों बच्चे अवतार व सूरज रोते-चिल्लाते उन्हें पुकारने लगे कि हमारी दादी पानी में फंस गई है, उसे बचाओ। वे भाग कर झुग्गी के अंदर आए तथा बुजुर्ग दादी को सुरक्षित बाहर निकाला। ऐसे में उनके पास आश्रय के लिए कोई स्थान न देख पड़ोसियों ने अपने घर शरण दी।

सूरज-अवतार को दादी से मिली मां की ममता

सूरज व अवतार ने बचपन मे मां को खो दिया। उन्हें तो अपनी मां का चेहरा भी सही से याद नहीं। ऐसे में दादी की गोद में मां की ममता को महसूस करते हैं। वह अपनी दादी को जिसे आंखों से बहुत कम दिखता है, को अपने हाथों से खाना खिलाते हैं, बच्चों की तरह नहलाते हैं, बाल बनाते हैं। ऐसे में दादी की बिगड़ती तबीयत व सही समय पर खाना न मिल पाना बच्चों के चेहरों की मासूमियत को भी गुम करती जा रही है।

तेज दिमाग के हैं दोनों बच्चे

पड़ोसी बताते हैं कि दोनों बच्चों को उनके पिता ने सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया है। अभी कुछ  महीने हुए उन्हें स्कूल जाते हुए लेकिन उन्हें स्कूल में पढ़ाया हुआ सब याद है। जिसे वह कॉपी पर भी लगातार लिखते रहते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...