उफनती खड्ड से पाइप ले जा रहे IPH कर्मचारी, जोखिम भरी पेयजल योजना को करना है बहाल

--Advertisement--

डिप्टी सीएम ने की जलशक्ति विभाग के कर्मियों की तारीफ, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

सुंदरनगर, 01 सितंबर – अजय सूर्या

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आपदा के दौरान सुंदरनगर में क्षतिग्रस्त हुई एक पेयजल योजना को विपरीत परिस्थितियों में ठीक करने के लिए जल शक्ति विभाग के प्रयासों को सराहा है। उपमुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उफनते खड्ड में कार्य कर रहे कर्मचारियों के विडियो को भी शेयर किया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद जल शक्ति विभाग की अनेकों पेयजल योजनाओं को क्षति पहुंची थी, जिनमें से अधिकतर को ठीक कर दिया गया है। सलापड़ क्षेत्र में परवाह पेयजल योजना को ठीक करने का कार्य बेहद जोखिम भरा है।

इस पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने से सलापड़ कॉलोनी, कांगू, डैहर, जांबला सहित जड़ोल पंचायत के कुछ भाग में पेयजल संकट होने से करीब 8 हजार लोग प्रभावित है।

पेयजल योजना के लिए सेरी कोठी सौल खड्ड से पानी उठाया जाता है, जिसे दुरुस्त करने के लिए जल शक्ति विभाग को पापड़ बेलने पड़ रहे है और दो सप्ताह में इसका 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

योजना की लाइन बिछाने के लिए पहाड़ों के साथ-साथ उफनते खड्ड में कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। ऐसे ही उफनते खड्ड में पाइप जोड़ने में जुटे कर्मचारियों का काम करते हुए विडियो उप मुख्यमंत्री ने शेयर कर उनके कार्य को सराहा है।

वहीं, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ई.रजत गर्ग व सहायक अभियंता ई. दिनेश राणा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री द्वारा विभाग के कार्य को सराहने से सभी का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने बताया कि इस योजना का मरम्मत कार्य अब अंतिम चरण में है। सप्ताह भर में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...