उपलब्धि: सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं शिवानी शर्मा

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में घुमारवीं के छन्जयार गांव की शिवानी शर्मा भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी हैं। शिवानी शर्मा चंडीगढ़ स्थित भारतीय सेना के वेस्टर्न कमांड के चंडी मंदिर अस्पताल में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगी।

शिवानी के पिता प्रदीप शर्मा लोक निर्माण विभाग अर्की में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात हैं और माता लता शर्मा गृहिणी हैं। भाई विवेक शर्मा एम-फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं।

शिवानी ने बताया कि उनका बचपन से ही सेना में सेवाएं देने का सपना था। शिवानी ने दसवीं तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं, जमा दो तक की शिक्षा मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं से प्राप्त की है।

इसके बाद मिलिट्री नर्सिंग सेवा में चयन के उपरांत भारतीय सेना के कमांड अस्पताल और कॉलेज, कोलकाता से चार साल की ट्रेनिंग के बाद कमीशन प्राप्त किया।

शिवानी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...