उपरली सिहाल के युबक को पीटने बाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस थाना फतेहपुर में मामला हुआ दर्ज

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत मनोह सिहाल के गाँब उपरली सिहाल के युबक रजत को पीटने बाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस थाना फतेहपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है ।

इस पर शनिबार को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया उक्त गाँब के युबक रजत ने बीते करीब दस दिन पूर्ब अपने चाचा ब उसके परिबार के ही अन्य कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी थी ।

जिस पर गत दिबस डॉक्टर के फाइनल ओपिनियन मिलने पर चार लोगों में केबल सिंह ,रूप सिंह ,अभिषेक ब सूरज के खिलाफ धारा 325 ,323 ब 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यबाही शुरू कर दी है ।

सनद रहे गत 19 जुलाई रात को रजत को उसके ही सगे चाचा ब चाचा के लड़कों के पीट डाला था जिस कारण रजत की आंख पर चोट आई थी । जिसे डॉक्टरों द्बारा टांडा भेजा गया था। ।

वहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया वहां पर करीब एक सप्ताह तक उपचार दिया गया लेकिन आंख ठीक न हो पाई आखिरकार डॉक्टरों ने यह कहकर की अब आंख में रोशनी बापिस नही आ सकती घर भेज दिया गया ।

तो वहीं डॉक्टरज का फाइनल ओपिनियन मिलने पर गत दिबस भिन्न -भिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। वहीं मामला पंजीकृत होने पर पीड़ित ब उसके परिजनों को अब न्याय मिलने की पूरी उम्मीद बंध गई है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...