उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

--Advertisement--

कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के प्रयासों से करवाया अवगत, दलाई लामा ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को सार्थक पहल बतायाः पठानिया

धर्मशाला, 03 जनवरी – हिमखबर डेस्क 

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को गगल हवाई अड्डे पर तिब्बती गुरू दलाई लामा से भेंट कर सरकार की ओर से नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि परम पावन दलाई लामा ने धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने के सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गगल एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होने से धर्मशाला एक विश्व स्तरीय टूरिस्ट गंतव्य के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा इसके साथ ही देश तथा विदेश से उनसे मिलने आने वाले लोगों तथा भिक्षुओं को भी यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि परम पावन दलाई लामा के साथ करीब एक घंटें तक विभिन्न विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई तथा इस दौरान दलाई लामा को वर्तमान सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की भी जानकारी प्रदान की गई।

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए कृतसंकल्प है इस के लिए विश्व स्तरीय चिड़ियाघर, पौंग बांध में वाटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने के लिए तत्परता के साथ कदम उठाए जा रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी मिल सकें।

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन सड़क सुविधा के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं की माॅनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु सुनिश्चित कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...