उपचुनाव में जीत के बाद प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्‍य ने दिल्‍ली में की सोनिया गांधी से मुलाकात

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मंडी संसदीय सीट से सांसद बनीं प्रतिभा सिंह ने बुधवार दोपहर कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिभा सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्‍य सिंह भी उनके साथ थे। बताया जा रहा है सोनिया गांधी ने प्रतिभा सिंह को जीत पर बधाई दी व वीरभद्र सिंह के न‍िधन पर संवेदनाएं भी व्‍यक्‍त की। दोपहर दो बजे के बाद दिल्ली में यह मुलाकात हुई।

प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट जीतने के बाद पूरा चुनावी फीडबैक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा के समक्ष रखा। विक्रमादित्य सिंह ने भी चुनाव प्रचार में जुटाए अनुभव को साझा किया। इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सोनिया गांधी ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी अभी से मिशन-2022 की तैयारियों में जुट जाए। एकजुट होकर चुनावों की तैयारियां करे तभी चुनाव में जीत संभव है। संगठन में किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं होनी चाहिए।

जीत के बाद पहली बार गई दिल्ली

प्रतिभा सिंह दो बार पहले भी मंडी संसदीय सीट से सांसद रह चुकी हैं। तीसरी बार वह यहां से सांसद निर्वाचित हुई हैं। इस जीत के बाद उनका राजनीतिक कद और ज्यादा बढ़ गया है। कांग्रेस में वह वरिष्ठ सांसदों की फेहरिस्त में शुमार हो गई हैं। होलीलाज समर्थक मांग कर रहे हैं कि उन्हें संगठन में कुछ अहम जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि उनके लंबे अनुभव राजनीतिक व पारिवारिक अनुभव का लाभ संगठन को मिल सके।

प्रतिभा सिंह कल से दिल्‍ली प्रवास पर

प्रतिभा सिंह पार्टी हाईकमान से मुलाकात करने दिल्ली प्रवास पर हैं। प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्‍य सोनिया के अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे। दोनों मंगलवार सुबह दिल्ली रवाना हुए हैं। उपचुनाव में जीत के बाद पहली बार प्रतिभा सिंह दिल्ली गई हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा

प्रतिभा सिंह के दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है। चर्चा यह भी है कि सांसद के साथ संगठन में भी उन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंडी संसदीय सीट से जीत के बाद राजनीति में होलीलाज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। जीत के बाद रोजाना विधायक, पार्टी पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता बधाई देने के लिए होलीलाज पहुंच रहे हैं।

मिल रहे प्रतिन‍िधिमंडल

शिमला ग्रामीण का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को होलीलाज गया था। सोमवार को सिरमौर से कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर की अध्यक्षता में प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंचे थे। मंगलवार सुबह विधायक भवानी पठानिया भी होलीलाज पहुंचे और प्रतिभा सिंह को जीत की बधाई दी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पूर्व कुलपति और छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी भी सोमवार को होलीलाज पहुंचे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...