उद्योग में कामगार के साथ हुआ ये दर्दनाक हादसा, कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर 

सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के गोल जमाला में एक अचार बनाने वाली कंपनी में कार्यरत कामगार की करंट लगने से मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हुई है।

घायल महिला को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की पहचान अर्जुन (21) पुत्र गोवर्धन निवासी गांव बिलसी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन गोल जमाला में अचार बनाने वाली कंपनी में तैनात था। ड्यूटी के दौरान अचानक कंपनी में रखे एक टेबल में करंट प्रवाहित हो गया।

जैसे ही कामगार का हाथ टेबल पर लगा तो वह उसकी चपेट में आ गया, वहीं उसके साथ एक महिला को भी हल्का-सा करंट लग गया। कंपनी प्रबंधकों ने घायलावस्था में अर्जुन को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की बहन ने बताया कि वह इसी कंपनी में काम करती है। उसके भाई को कंपनी में करंट लगा लेकिन कंपनी प्रबंधकों ने उस पर दबाव बनाया कि पुलिस के सामने यह बताऊं कि उसे घर में ही करंट लगा।

पहले तो उसने पुलिस को यही बयान दिया लेकिन परिजनों के शोर मचाने पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की।

डीएसपी भीष्म ठाकुर के बोल 

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...