उदयान विभाग मंडी द्वारा मधुमखी पालन को लेकर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

--Advertisement--

रिवालसर/मंडी – अजय सूर्या

उद्‌यान विभाग मंडी द्वारा मधुमक्खी पालन का एकीकृत विकास को लेकर बल्ह क्षेत्र के लेदा में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्र की करीब आठ पंचायतो के लोगो ने सेमिनार में भाग लिया। सेमिनार में जिला मंडी के ए पी एम सी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

संजीव गुलेरिया ने बागवानों से बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रहीयोजनाओं से लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बागवानों का बागवानी में रुचि बढ़ेगी। बागवानी से अच्छी पैदावार होने से लोगो की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

लेदा में बागवानी विभाग द्वारा किसानों को मधुमक्खी पालन तथा इसे अजीविका का साधन बनाने को लेकर सेमिनार में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक उ‌द्यान ज मंडी, डॉ. वि‌द्या प्रकाश बेस ने अपने संबोधन से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र सुंदर मगर डॉ. पंकज सूद ने मधुमक्खी पालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा बागवानों को प्रोत्साहित भी किया। उप निदेशक उ‌द्यान जिला मंडी डॉ. संजय गुप्ता ने बागवानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

विषय विशेषज्ञ उद्‌यान सुंदर नगर सह जिला समन्वयक एच पी शिवा जिला मंडी डॉ. राजेश शर्मा ने HPSHIVA परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और विषय विशेषज उ‌द्यान सदर डॉ. राकेश राणा ने उ‌द्यान विभाग द‌द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की इसके अतिरिक्त उ‌द्यान विकास अधिकारी विकास खंड बल्ह डॉ. शिवाली ने इस उपलक्ष पर सबका धन्यबाद और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सहायक उ‌द्यान विकास अधिकारी बल्ह दीनानाथ, उ‌द्यान प्रसार अधिकारी बल्ह श्रीमती नीता, उ‌द्यान प्रसार अधिकारी सुंदर नगर नारायण के अलावा बल्ह मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, पंचायती राज कांग्रेस के अध्यक्ष तारा तुंगला, बरकोट पंचायत प्रधान राम सिंह सहित 200 लोगो ने सेमिनार में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...