उत्कृष्ट विद्यालय हारचक्कियाॅ की छात्रा नंदिनी ने हासिल किए 95% अंक

--Advertisement--

12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट विद्यालय हारचक्कियाॅ की छात्रा नंदिनी ने हासिल किए 95% अंक।

हारचक्कियाॅ – ए के शर्मा 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियाॅ की साइंस संकाय की छात्रा नंदिनी ने 95% अंक हासिल करके विद्यालय में प्रथम स्थान , समीर ने 87% अंकों के साथ द्वितीय और अंशिका पटियाल ने 82% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके साथ ही नंदिनी ने जीवविज्ञान विषय में 98% अंक हासिल किए। साइंस संकाय का परिणाम लगभग 97% रहा जबकि आर्ट्स संकाय में परिणाम 83% रहा।

जिसमें शिवानी देवी ने 80% अंक हासिल करके विद्यालय के आर्ट्स संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया। आर्ट्स संकाय में प्रियंका देवी ने 79% अंकों के साथ द्वितीय और अभिषेक ने 78% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने सभी बच्चों अध्यापकों तथा अभिभावकों को अच्छे परीक्षा परिणाम की बधाई दी।

प्रवक्ता कुमारी नीरज , करन सिंह , विकास अवस्थी , गोपाल कृष्ण, सपन कुमार, सुग्रीव सिंह,नूतन धीमान, विनय कुमार आदि स्कूल के सभी अध्यापकों ने स्कूल के अच्छे परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर की तथा सभी बच्चों को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...