उड़ान भरते ही हेलिकाप्टर क्रैश, 2 पायलट सहित तीन लोगों की मौत

--Advertisement--

उड़ान भरते ही हेलिकाप्टर क्रैश, 2 पायलट सहित तीन लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को एक हेलीकॉप्टर के आग लगने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो पायलटों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हेरिटेज एविएशन का हेलिकॉप्टर सुबह बावधन इलाके में ऑक्सफोर्ड काउंटी रिज़ॉर्ट के हेलिपैड से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान दो पायलटों – परमजीत सिंह और जीके पिल्लई और इंजीनियर प्रीतम भारद्वाज के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के महज तीन मिनट बाद घने कोहरे के बीच एक पहाड़ी इलाके से गुजरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकाप्टर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक नेता को लेने और उन्हें रायगढ़ जिले के सुतारवाड़ी ले जाने के लिए मुंबई की ओर जा रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...