ई- स्वराज पोर्टल से ठप पड़े कोटला पंचायत के सभी विकास कार्य

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

ग्राम पंचायत कोटला के उप प्रधान मंगल सिंह ने कोटला में कहा कि प्रधानमत्री द्वारा पंचायती राज में होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक पोर्टल जिसका नाम ई- स्वराज जो कि 24अप्रैल 2020 को पूरे भारत में पंचायती राज में लागू किया गया था जिसे पूरे दो साल हो चुके हैं ।

किन्तु हमारी बहुत सी पंचायतों में इस पोर्टल को इस्तेमाल करने में कर्मचारी सक्षम नहीं हैं या किसी कारण उसे इस्तेमाल में नहीं लाया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रधान सचिव हरबंस लाल ने इस समस्या की रिपोर्ट अपने विकास खंड अधिकारी नगरोटा सूरियां सुषमा देवी को दी है । और पंचायत का यह पोर्टल न चलने के कारण पंचायत के सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं ।

जबकि 15वें वित आयोग की केंद्र से तीन किस्त जारी हो चुकी हैं। लेकिन इसमें कोई राशि नहीं खर्च कर पाए l जिसके कारण हमारे वित आयोग के ही नहीं जिला पार्षद,पंचायत समिति और जो कार्य मनरेगा के साथ कैन्वर्जेंस कर रखे थे नहीं शुरू कर पा रहे हैं l

ई- स्वराज पोर्टल सबंधित कोई अधिकारी फोन पर बात करने के लिए तैयार नहीं है ।

जब मुख्यमंत्री सेवा संकल्प से संपर्क किया तो उन्होंने भी किसी पंचायती राज अधिकारी से संपर्क नहीं करवाया l और यह कहकर टाल दिया की यह कार्य हमारे कार्य क्षेत्र से बाहर है l मेरी उन सभी पंचायतों की ओर से जिसमेें ऐसी समस्या आ रही है l

पंचायती राज अधिकारी,ग्रामीण और एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर , मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से अनुरोध करते हैं कि इन पंचायतों के ई- स्वराज पोर्टल में आने वाली इस समस्या को जल्दी हल किया है ताकि सभी पंचायत के विकास कार्य में तेजी लाई जा सके।

याद रहे कि हमारी पंचायत मे वित आयोग की तीन किस्ते जो कि लगभग 14 लाख के करीब है और बाकी जिला पार्षद ,पंचायत समिति से आए हुए कार्य का भी इसी पोर्टल के माध्यम से खर्च होना है l इस समस्या से पंचायत के सभी कार्य प्रभावित हुए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...