
चम्बा- भूषण गुरुंग
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ सरकारी कर्मचारियों का सबसे बड़ा संगठन उभर कर सामने आया है I जिसकी एकमात्र मांग पुरानी पेंशन योजना की बहाली है I पिछले कुछ वर्षों में इस संगठन ने हिमाचल प्रदेश सरकार से सरकारी कर्मचारियों की बहुत सी मांगों को मनवाया है, जिसमें डीसीआरजी की बहाली, सरकार के शेयर में 10% से 14% की बढ़ोतरी, सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सा भत्ता एवं सेवानिवृत्ति के दौरान दी जाने वाली राशि को कर मुक्त करवाना शामिल है I
संगठन के राज्य प्रवक्ता ओम प्रकाश आजाद ने बताया कि यह संगठन दिन रात पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए डटा हुआ है I संगठन मुख्यमंत्री महोदय को पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए असंख्य बार मिल कर निवेदन कर चुका है लेकिन सरकार के रवैइये से ये लगता है कि सरकार को अपने कर्मचारियों की कोई परवाह नहीं है I
ओम प्रकाश आज़ाद ने संगठन के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह किया कि कि सरकार अपने कर्मचारियों की नब्ज को पहचाने I सरकारी कर्मचारी किसी भी सरकार की रीड की हड्डी के समान है जो दिन रात अपनी ड्यूटी देने में लगा हुआ है लेकिन उन कर्मचारियों की, उन कर्मचारियों के परिवार की सुरक्षा एवं समृद्धि की जिम्मेवारी भी सरकार की बनती है Iलेकिन अभी तक हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस विषय पर कोई भी अम्ल नहीं किया है I
उन्होंने संगठन के माध्यम से निवेदन किया कि जल्द से जल्द सरकारी कर्मचारियों के हित पुरानी पेंशन को प्रदेश में लागू किया जाए अन्यथा सरकारी कर्मचारियों ने अपनी एकता के प्रमाण इतिहास में बहुत बार दिए हैं और ये सरकार भी बखूबी जानती है I
