इस बार नहीं चलेंगे बागी और दागी – अशोक हिमाचली

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर पंडित अशोक हिमाचली ने भारतीय जनता पार्टी पर ताबड़तोड़ हमला बोलते हुए कहा है कि इस बार बागी और दागी नहीं चलेंगे। जो बागी लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामे हुए हैं वह कांग्रेस के नहीं हो सके तो वह बीजेपी के सगे क्या होंगे।

हिमाचली ने बताया है की कांग्रेस पार्टी ने इन लोगों को मान सम्मान, शोहरत और ता उम्र पेंशन लगाई है। हाथ के निशान पर चुनाव लडा था और भारतीय जनता पार्टी को बहुत जल्दी लगी है कि कांग्रेस उम्मीदवार उतारने में देरी कर रही है। यह हमारा कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है। प्रत्याशी कब उतारना है, किसे उतारना है, यह निर्णय कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी और यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाई ने देखना है।

कांग्रेस का वर्कर कांग्रेस के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और कांग्रेस विचारधारा और सोच यह है की कांग्रेस का उम्मीदवार कोई भी हो जिसके पास हाथ का निशान होगा, वही हमारा कांग्रेस का उम्मीदवार होगा और हिमाचल प्रदेश की जनता, मतदाता, कांग्रेस के चुनाव निशान हाथ के साथ है।

इसी के चलते प्रदेश प्रवक्ता मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक हिमाचली ने दोहराया है की लोकसभा की चारों और विधानसभा की ६ सीटो पर कांग्रेस का पूरा कब्जा होगा। कांग्रेस पार्टी यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाई के नेतृत्व में एकजुट है। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में लगा हुआ है। कांग्रेस पार्टी जीत की और अग्रसर है। भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। भाजपा मुद्दाविहीन पार्टी है। भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...