इस बार तहसील वाइज नहीं होगी पुलिस भर्ती, कांगड़ा में विभाग ने अपनाया यह फार्मूला

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लाहुल स्‍पीति जिला में बीते कल यानी सोमवार से प्रक्रिया चल रही है। लेकिन प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कुछ दिनों बाद यह प्रक्रिया शुरू होगी। जिला कांगड़ा में इस बार तहसील वाइज भर्ती नहीं होगी। अभ्यर्थियों को क्रमांक के हिसाब से बुलाया जाएगा।

पहले दिन पहले 1500 और दूसरे दिन 1501 से 3000 हजार अभ्‍यर्थी बुलाए जाएंगे। इस आधार पर युवक व युवतियां भर्ती के लिए पहुंचेंगे। ऐसी रणनीति जिला कांगड़ा पुलिस बनाने जा रही है ताकि पुलिस को भी किसी तरह की कोई परेशानी न हो और यहां भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को भी कोई दिक्कत न हो।

प्रदेश में कुछ जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रदेश के सबसे बड़े जिले में भर्ती प्रक्रिया के लिए भी शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। यह शेड्यूल दो दिन में तय हो जाएगा। दो दिन के बाद शेड्यूल पुलिस विभाग की ओर से जारी कर दिया जाएगा।

यह बोले पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा

जिला में पुलिस भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। पिछली भर्ती में तहसील के हिसाब से अभ्यर्थियों को बुलाया जाता रहा है। लेकिन इस बार क्रमांक के हिसाब से बुलाया जाएगा। अगर पहले दिन एक से 1500 बुलाएं हैं तो दूसरे दिन 1501 से 3000 बुलाएंगे।

इस हिसाब से भर्ती प्रक्रिया को सरल प्रबंधन करने का प्रयास किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो और अपने क्रमांक के हिसाब से समय पर पहुंच जाएं। इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है और तीन दिन के भीतर शेड्यूल तैयार करके अभ्यर्थियों को सूचित कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...