इलेक्ट्रिक बाइक चार्जिंग करते वक्त फटी बैटरियां; शोरूम में लगी आग, आठ पर्यटकों की मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में भीषण आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर में स्थित बाइक शोरूम में सोमवार देर रात चार्जिंग के दौरान ई-बाइक की बैटरियां फट गईं और आग तेजी से चार मंजिला इमारत में बने लॉज-कम होटल में फैल गई।

मौके पर पहुंचे हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बताया कि आग में आठ पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि जान बचाने के प्रयास में लॉज से नीचे कूदने का प्रयास कर रहे दो अन्य लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर है, जबकि बाकी खतरे से बाहर हैं। घटनास्थल पर पहुंचे दमकलों के जरिए आग पर काबू पाया और लॉज में फंसे लोगों को वहां से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली और मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव भी मौके पर पहुंचे। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। श्री मोदी ने ट्वीट किया कि शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा है कि मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगे।

तेलंगाना में हैदराबाद से लगे सिकंदराबाद में एक बहुमंजिला इमारत के भूतल पर स्थित ई-बाइक शोरूम में सोमवार की रात भीषण आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...