इंदौरा में रेलवे फाटक पर वाहनों की लंबी कतारों की समस्या का समाधान करे सरकार

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

दिल्ली-जम्मू रेलवे लाइन के कारण इंदौरा के मोहटली रैंप रेलवे फाटक पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। इस लंबे जाम से निपटने व निजात दिलवाने के लिए आज दिन तक कोई भी ठोस प्रयास नहीं किया गया है।

जिससे इस इलाके में जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो दिल्ली जम्मू रेलवे लाइन पर रोजाना दर्जनों गाड़ियां गुजरती हैं। जिससे यह फाटक घंटों बंद रहता है।

जिससे इस जाम में फंसी गाड़ियां पठानकोट जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच जाती हैं। दुर्घटना का खतरा बना रहता है। डमटाल ट्रैफिक पुलिस के भी प्रयास कामयाब होते दिखाई नहीं दे रहे हैं।

स्थानीय राजनीतिक नेताओं द्वारा इस फाटक पर अंडरपास बनाने की बातें सालों से की जा रही हैं। लेकिन आज तक यह कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है और जनता को इस ट्रैफिक समस्या से निजात नहीं दिलाई जा सकी है।

इस वजह से रोजाना ही लोग परेशान हो रहे हैं। इसलिए मोहटली रैंप रेलवे फाटक की ट्रैफिक समस्या के हल के लिए अंडरपास बनना बनना अति जरूरी है।

यह बोले जिला परिषद सदस्य राहुल पठानिया

मोहटली रेलवे फाटक और कदंरोडी रेलवे फाटक के लिए के लिए हमने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत की है और उन्होंने केंद्रीय रेलवे मंत्री को डीओ लिखा बहुत जल्दी मोहटली और कदंरोडी रेलवे फाटक से लोगों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाई जाएगी।

यह बोले अभिषेक इंदौरिया

मोहटली रेलवे फाटक की समस्या एक गंभीर विषय है और इस समस्या से इंदौरा जनता को निजात दिलानी चाहिए।

ठाकुर करण सिंह ने यह कहा

मोहटली रैंप रेलवे फाटक पर ट्रेन आने से लंबा जाम लग जाता है एक तरफ लिंक रोड है दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग है जहां लंबी गाड़ियों की कतार से दुर्घटनाओं किसी बड़े हादसों की तरफ इशारा कर रही है केंद्र सरकार और हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...