इंदौरा में अवैध खनन कर माल ले जाते 3 ट्रैक्टर पकड़े, वसूला जुर्माना

--Advertisement--

इंदौरा – मौनू ठाकुर 

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत इंदौरा पुलिस ने अवैध खनन कर माल ले जाते हुए 3 ट्रैक्टरों को पकड़ा है, जिन्हें 5 हजार रुपए प्रति ट्रैक्टर की दर से कुल 15 हजार रुपए नकद जुर्माना वसूला।

तो वहीं दो टिप्परों को माल ले जाते हुए यातायात नियमों की अवहेलना के चलते 6-6 हजार रुपए प्रति टिप्पर की दर से 12 हजार रुपए नकद जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया के नेतृत्व में अमल में लाई गई।

एसपी अशोक रत्न के बोल 

एस.पी. नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उक्त मामलों बारे गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर एस.एच.ओ. इंदौरा को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई और कुल 27 हजार रुपए नकद जुर्माना वसूल किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...