इंदौरा भाजपा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन कौशल को खनन माफिया से अपनी जान का खतरा, थाने में सौंपा शिकायत पत्र 

--Advertisement--

इंदौरा भाजपा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन कौशल को खनन माफिया से अपनी जान का खतरा, थाने में सौंपा शिकायत पत्र

इंदौरा – ब्यूरो रिपोर्ट

इंदौरा भाजपा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन कौशल ने खनन माफिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना इंदौरा में लिखित रूप से शिकायत पत्र सोपा है। जिसमे उन्होंने खनन माफिया से अपनी जान को खतरा बताया है।

इसके अतिरिक्त शिकायतकर्ता और उनके साथ पहुंचे गाववासियो ने खनन माफिया के दो खनन सामग्री से भरे बिना नंबर वाहनों को पकड़कर इंदौरा पुलिस थाना के सपुर्द किया है। जिसके खिलाफ पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच पड़ताल कर आगामी कारवाई अमल में ला रही है।

सुमन कौशल ने बताया की उनके गांव में रोजाना ब्यास दरिया से अवैध खनन को अंजाम देते हुए प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियों की सहायता से खनन माफिया पंजाब क्षेत्र में माल की ढुलाई कर रहा है और यह सब प्रशासन की नाक तले हो रहा है।

वही सुबह अवैध खनन करते दो वाहनों को गांव वासियों द्वारा मोके पर पकड़ लिया गया और वाहनों को इंदौरा थाना के सपुर्द किया गया।

जिसके बाद खनन माफिया ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देते हुए भविष्य में नुकसान पहुंचाने की बात कही है। जिसके खिलाफ शिकायत कर्ता ने इंदौरा थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र सोपा है।

थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानियां के बोल 

वही पकड़े गए खनन सामग्री से भरे दो ट्रैक्टर ट्रालियों और शिकायतकर्ता को मिली जान से मारने की धमकी को लेकर थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानियां ने बताया की मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल वाहनों को कब्जे में लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...